मैं गुजरात का सीएम, लेकिन ऑटो से चलती हैं मेरी बुढ़ी मां: मोदी

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साधारण इंसान बनने के दिखावे और उनके पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने पर तर्ज कसते हुए कहा कि मैं लगातार 4 बार से गुजरात का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन मेरी 90 साल की बूढ़ी मां अब भी ऑटो की वारी करती है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन मेरी बूढ़ी मां ने ऑटो से आकर अपनी वोट डाला। मोदी ने अपने इस बयान के जरिए केजरीवाल के दिखावे पर हमला किया।
वहीं मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ‘मोदी मॉडल से भगवान बचाये' की हाल में की गयी टिप्पणी का मखौल उड़ाते हुए कहा कि 20-25 वर्षों से भगवान का नाम नहीं लेने वाली सोनिया दिन में बार-बार भगवान का नाम ले रही हैं। इससे पता चलता है कि वह कितनी बड़ी मुसीबत में हैं।
मोदी ने संत कबीर नगर, बस्ती और गोंडा में अपनी रैली के दौरान सोनिया की ‘भगवान बचाये' की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि सोनिया बार-बार भगवान को याद कर रही हैं। इससे उनकी इस चिंता का पता लगता है कि ‘मां-बेटे' की सरकार जाने वाली है।गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने पंजाब के बरनाला में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा था कि जनता को भाजपा के विभाजनकारी इरादों से होशियार रहने की सलाह देते हुए कहा था कि भगवान देश को मोदी मॉडल से बचाए।












Click it and Unblock the Notifications