25 साल बाद एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली से एसटीएफ ने दबोचा
25 साल बाद एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली से एसटीएफ ने दबोचा
Lucknow news, लखनऊ। कई सालों से यूपी पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के साथ यूपी एसटीएफ ने सफलता हासिल की है। एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने बुधवार को दिल्ली से एक लाख के इनामी गैंगस्टर सतीश मिश्रा को धर दबोचा। सतीश मिश्रा पर अपहरण, हत्या और लूट से जुड़े तीन दर्जन से मुकदमे चल रहे हैं। अपराधी सतीश दिल्ली में नाम बदल कर पांच सालों से छिप कर रह रहा था।

तीन बार पुलिस अभिरक्षा से हो चुका फरार
यूपी पुलिस की एसटीएफ ने काफी बड़ी और सफल कार्रवाई के साथ शातिर की गिरफ्तारी कर ली है, जिसने पूरे पुलिस विभाग को सालों से परेशान कर रखा था। एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने दिल्ली से एक लाख के इनामी सतीश मिश्रा को धर दबोचा। गैंगस्टर सतीश मिश्रा फर्जी नाम के साथ दिल्ली में पांच सालों से छिप कर रह रहा था। वहीं अपराध की कमाई से हरियाणा, दिल्ली और हरिद्वार में प्लॉट और कार खरीद कर अपनी अवैध सम्पत्ति बना रहा था।
कौन है सतीश मिश्रा
बता दें कि सतीश मिश्रा पर कई गंभीर धारों में मामले दर्ज हैं। करीब पांच सालों से लखनऊ समेत सीतापुर और हरदोई की पुलिस उसकी तलाश में थी और वह यूपी पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था। सतीश मिश्रा ने राजधानी लखनऊ में एक व्यापारी का अपहरण कर उनकी हत्या की थी। इस मामले समेत लूटपाट, हत्या और अपहरण को लेकर उसपर तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं पुलिस को चुनौती देते ही अपराधी सतीश तीन बार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications