हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का 'आप' के दफ्तर पर हमला

Hindu Raksha Dal workers attack on AAP's office in Kaushambi
कौशांबी। आम आदमी पार्टी नेता प्रशांत भूषण द्वारा कश्‍मीर मुद्दे पर दिये गये विवादास्‍पद बयान पर विरोध जताते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज कौशांबी स्थित‍ पार्टी दफ्तर पर तोड़ फोड़ की। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशांत भूषण का बयान भारत विरोधी है, वह अलगाव वादियों की भाषा बोल रहे हैं, जो कि सही नहीं है। गौर हो कि प्रशांत भूषण ने एक साक्षात्‍कार के दौरान बयान दिया था कि 'कश्‍मीर में सेना की तैनाती से वहां के नागरिकों के मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, अत: राज्‍य में 'सेना तैनात करने के मुद्दे पर वहां के नागरिकों की राय ली जानी चाहिए।'

भूषण के इस बयान का सभी राजनीतिक दलों ने विरोध किया है, खुद उनकी ही पार्टी के अरविंद केजरीवाल का कहना था कि हम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं करते हैं। इसके पहले 2011 में प्रशांत भूषण ने कश्‍मीर पर एक अन्‍य विवादास्‍पद बयान दिया था जिसमें उन्‍होने कहा था कि कश्‍मीर भारत में रहे या न रहे इसका फैसला वहां रहने वाले लोगों से पूछ कर किया जाना चाहिए।

भूषण ने बयान पर विवाद बढ़ते देखकर मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर इसे पेश करने के आरोप लगाये थे। उनके बयान का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा था कि आज ये कश्‍मीर से सेना हटाने की बात कर रहे हैं, कल कश्‍मीर को भारत से अलग करने की बात करेंगे। वहीं सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भूषण के बयान पर कहा था कि एक जिम्‍मेदार व्‍यक्ति को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।

कश्‍मीर को भारत का एक बेहद संवेदनशील राज्‍य माना जाता है, जहां पर अक्‍सर आतंकी हमले होते रहते हैं, जिसे रोंकने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वहां बड़े पैमाने पर सेना तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+