लखनऊ: हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात
Recommended Video
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन रविवार सुबह मॉर्निंक वॉक पर निकले थे, इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रंजीत बच्चन
मामला हजरतगंज इलाके की है। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रंजीत बच्चन हजरतगंज के ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने एक दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क के बाहत निलते ही बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में रंजीत के दोस्त आशीष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रंजीत बच्चन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमलेश तिवारी की हत्या की गई थी
पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की भी उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। अब रंजीत बच्चन की हत्या से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications