यूपी: अखिलेश यादव के 3 लाख 2 हजार 687 करोड़ के बजट के मुख्य अंश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चौतरफा विकास करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह बजट 3 लाख 2 हजार 687 करोड़ रुपये का है। अखिलेश यादव का यह चौथा बजट रहा। बजट में सड़कों और पुलों से लेकर मेट्रो रेल तक के लिये भारी भरकम राश‍ि आवंटित की गई।

इस बजट के साथ उत्तर प्रदेश का राजकोषीय घाटा, जीडीपी का 2.96 प्रतिशत तक रहने का अनुमान लगाया गया है। राज्य की विकास दर पांच प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो देश की 4.7 प्रतिशत विकास दर से अधिक है।

प्रस्तुत हैं बजट के मुख्य अंश-

  • बजट में बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संसाधनों के बंदोबस्त किये गये हैं।
  • बजट में सपा सरकार की लोकलुभावन योजनाओं को भी जगह दी गई है।
  • वित्तीय वर्ष 2015-16 का यह बजट पिछले वर्ष के मुकाबले 10.2 प्रतिशत अधिक है।
  • बजट में 21 शहरों से झुग्गी-झोपड़ियां हटाने के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।
  • गोमती नदी की सफाई के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • सड़कों और पुलों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
  • सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए 1,533 करोड़ रुपये आविंटित किये गये हैं।

मेट्रो रेल के लिये बड़ा बजट

  • अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 2,776 करोड़ रुपए आवंटित।
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के लिए 3,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
  • लखनऊ मेट्रो रेल के लिए 425 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
  • चिकित्सा शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की आयु 60 से बढ़ा कर 65 वर्ष कर दी गई है।
  • दवाओं के लिए 587 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • सरकार ने बजट में 2,100 मेगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
  • बजट में परिवार कल्याण के लिए 5,840 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • समाजवादी पेंशन योजना के लिए 2,727 करोड़ रुपये आवंटित।
  • लैपटॉप योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+