लखनऊ में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़कें बनीं तालाब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जबरदस्त गर्मी और उमस से लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दी है। रविवार शाम को शुरु हुई बारिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं एक तरफ जहां बारिश ने गर्मी से राहत दी है तो दूसरी तरफ सड़को पर जलभराव ने शहर की पोल खोल कर रख दी है।
महज एक घंटे की बारिश के बाद शहर के कई ईलाके पानी से लबालब भर गये। आलमबाग से लेकर, इंदिरा नगर, अलीगंज में सड़को पर पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़को पर पानी इस कदर भर गया कि गाड़ियों के साइलेंसर तक में पानी भर गया। लखनऊ में काफी बेहतरीन रिहायशी ईलाके अलीगंज में सड़को पर घुटनों तक पानी भर गया है।
वहीं रविवार को गंजिंग की मस्ती भी लोगों के लिए और बेहतरीन हो गयी। हजरतगंज में युवाओं ने इस जबरदस्त बारिश का खूब जमकर मजा लिया। वहीं शहर मे कई जगह मूसलाधार बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप्प हो गयी।













Click it and Unblock the Notifications