लखनऊ में जेपी की जयंती पर आधी रात JPNIC पहुंचे अखिलेश, एंट्री नहीं मिलने पर हुआ जबरदस्त हंगामा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज लखनऊ स्थित जेपीएनसीआई का दौरा करने वाले हैं। जयप्रकाश नारायाण की जयंती के मौके पर अखिलेश यादव यहां पहुंचेंगे। अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही बैरिकेडिंग लगाई गई है। जिस तरह से जेपीएनआई
अखिलेश यादव आधी रात को जेपीएनआईसी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यहां जाने की एंट्री नहीं मिली, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार यहां क्या छिपाना चाहती है।

Recommended Video
अखिलेश यादव ने कहा कि ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाहती है। आखिरकार यह टीन शेड क्यों लगाई गई है। किसी की जयंती पर उसका सम्मान क्यों नहीं करने दे रहे हैं। महान नेता जयप्रकाश नारायण की जंयती मनाने से क्यों रोक रहे हैं। हर वर्ष सपा के लोग यहां इकट्ठा होते थे, माल्यार्पण करते थे।
वो महान नेता थे, उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया, उनकी वजह से देश की राजनीति में परिवर्तन हुआ। समाजवाद को हम कैसे समझें, ये तमाम चीजें यहां है, ऐसे में सरकार टीन शेड लगाकर क्या छिपाना चाहती है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि बेचने की तैयारी है, किसी को देना चाहते हैं।
काम को रोकना, काम को बिगाड़ना और काम को बर्बाद कर देना। यहां पेंटर को सिर्फ यह लिखने का पैसा दिया गया कि यह निर्माणाधीन है। सरकार इसे अगर नहीं चला पा रही है तो बेच दे, अच्छा है, कम से कम यह चलने लगेगा। कबतक ये लोग टीन शेड लगाकर रहेंगे।
सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा यह घटना इस सरकार की गैर लोकतांत्रिक सोच, तानाशाही रवैया,इसका नकारापन जाहिर करती है। यह बिल्डिंग 7 साल पहले खड़ी हो गई थी, इससे पहले अखिलेश जी कई बार कार्यक्रम कर चुके हैं।
आज सरकार कह रही है कि यह निर्माणाधीन बिल्डिंग है, सुरक्षा की वजह से अखिलेश यादव को जाने नहीं दिया जा रहा है। आखिर क्यों सरकार यहां अखिलेश को जाने नहीं दे रहा है।
सरकार इस बिल्डिंग को बेचने की कोशिश में है, वह अपने चाहने वालों को बेचने जा रही है। आखिर कैसे इस बिल्डिंग का यह हाल हो गया कि जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications