coronavirus: कनिका कपूर के साथ पार्टी में शमिल हुए यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सहित 45 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ लखनऊ में हुई पार्टी में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, कनिका कपूर की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसने साथ पार्टी में शामिल हुए लोगों में 45 लोगों के सैंपल लिए गए थे। लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप की Covid-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लखनऊ के सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, मंत्री जय प्रताप सिंह सहित 30 लोगों के शुक्रवार शाम सैंपल लिए गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद 15 सैंपल और लिए गए थे, इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव है। बता दें, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मौजूदगी वाली पार्टी में शामिल हुए थे। उनके परिवार के लोग भी इस पार्टी में गए थे। इसके बाद वह सरकार के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद थे।
कनिका कपूर की मौजूदगी वाली पार्टी से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर रविवार (15 मार्च) को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने 16 मार्च को स्वास्थ्य भवन में संक्रामक रोग निदेशालय के कंट्रोल रूम का मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण भी किया था। वह इस दौरान अधिकारियों और मीडियाकर्मियों से घिरे रहे। इसके बाद वह 17 मार्च को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इसी दिन राजकीय नर्सेस संघ के एक पदाधिकारी ने भी उनसे शाम को मुलाकात की थी।
Recommended Video
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनके परिवार ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री व उनकी पत्नी, परिजनों व घर में काम करने वाले लोगों की जांच के नमूने लेकर लैबोरेट्री भेजे गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications