हेल्थ मिनिस्टर जय प्रताप सिंह ने कहा- कोरोना वैक्सीन यूपी के लोगों को मिलेगी मुफ्त, मार्च तक आने की उम्मीद

लखनऊ। प्रदेश वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) मुफ्त में मिलेगी। इस बात की घोषणा यूपी के स्वास्थय मंत्री जय प्रताप सिंह (Jai Pratap Singh) ने की है। दरअसल, एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (Jai Pratap Singh) ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) मार्च तक आने की उम्मीद है। जैसे ही कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) आएगी उसका टीका प्रदेश वासियों को फ्री में लगाया जाएगा।

Health Minister Jai Pratap Singh announced free Corona vaccine for Uttar Pradesh people

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से भी बेहतर बनाने की कोशिश हुई। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आगे भी सुधार जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना एक चैलेंज की तरह रहा। कोरोना काल में हमने टीम वर्क से काम किया, जिसका परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीपीपी मॉडल के तहत बन रहे अस्पतालों के निर्माण में तेजी लाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना के बावजूद सरकार डेंगू और इन्सेफेलाइटिस को रोकने में कामयाब रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की भी बात कही। वहीं, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में लगातार गिरावट देखने को मिली है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, मौजूदा समय में संक्रमण से रिकवरी की दर 93 प्रतिशत है। इतना ही नहीं मंगलवार को प्रदेश में 1,38,155 टेस्ट किए गए। प्रदेश में टेस्टिंग की कुल संख्या अब 1,42,76,788 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+