डॉ हरि ओम-11 जिलों के IAS से बॉलिवुड के गायक, कंपोजर और गीतकार तक का सफर
लखनऊ। आपने बहुत ही कम ऐसे वाकये सुने होंगे जब एक आईएस अधिकारी अपनी प्रशासनिक चुनौतियों के बीच अपने शौक को बड़े मकाम पर पहुंचा पाया है। लेकिन उत्तर प्रदेश के आईएस अधिकारी हरि ओम ने हाल ही में बॉलिवुड के लिए एक फिल्म में ना सिर्फ गीत लिखा, बल्कि उसे कंपोज भी किया और गाया भी है।

डॉ. हरि ओम मौजूदा समय में चकबंदी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और उन्होंने कई जिलों में डीएम की कमान भी संभाली है। लेकिन अपने काबिलियत के दम पर प्रशासनिक गलियारों की व्यस्तता के बीच उन्होंने बॉलिवुड तक का सफर भी तय कर लिया है।
%u0921%u0949 %u0939%u0930%u093F %u0913%u092E- 11 %u091C%u093F%u0932%u094B%u0902 %u0915%u0947 %u0921%u0940%u090F%u092E %u0938%u0947 %u092C%u0949%u0932%u093F%u0935%u0941%u0921 %u0915%u0947 %u0917%u093E%u092F%u0915 %u0924%u0915 %u0915%u093E %u0938%u092B%u0930
डॉ हरिओम ने हाल ही में मुंबई में एक गाने की रिकॉर्डिंग की है। हालांकि वह अभी इसके बार में कुछ विस्तार से नहीं बता रहे हैं क्योंकि फिल्म के नाम की अभी घोषणा होनी है। हरि ओम ने हिंदी विषय से पीएचडी की है, खास बात यह है कि उनकी पत्नी मालविका भी गाने की काफी शौकीन है। उनकी पत्नी और दो बेटियां जोकि 10वीं औ छठीं की छात्रा हैं भी गाती हैं।
वर्ष 1997 में डॉ हरिओम का आईएस में चयन हुआ था। चयन के बाद ही उन्होंने संगीत की शिक्षा भी लेनी शुरु कर दी थी जहां भी उनकी पोस्टिंग हुई वह संगीत की ट्रेनिंग लेते रहे। अपने कार्यकाल में डॉ हरि ओर 11 जिलों में बतौर डीएम तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, इलाहाबाद और सहारनपुर जैसे जिलों की भी कमान संभाली थी।
डॉ हरि ओम ने कई प्रस्तुतियां भी दी हैं, यही नहीं उन्होंने तीन पुस्तके भी लिखी हैं जबकि चौथी पर वह काम कर रहे हैं। उनकी तीन पुस्तकें भूत का परचम, अमरीका मेरी जान, कपास के अगले मौसम में प्रकाशित हो चुकी हैं। अपने व्यस्त काम के बावजूद डॉ हरिओम हर रोज दो घंटे का रियाज करते हैं यही नहीं खाली समय में वह लिखने का काम करते हैं। उन्होंने दो गाने यारा वे और सोचा ना था जिंदगी भी मॉक्स म्युजिक कंपनी के साथ रिकॉर्ड किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications