UP News: दूल्हे की टेढ़ी उंगलियां देख भड़की दुल्हन, बोली- इससे शादी करने से अच्छा है मर जाऊं, टूट गई शादी
UP News: राजधानी लखनऊ में एक दुल्हन ने दूल्हे से इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे के हाथ के पंजे की तीन उंगलियां टेढ़ी थी। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। मामला थाने पहुंचा तो वहां भी दुल्हन शादी न करने की बात पर अड़ी रही।
उसके बाद परिजनों ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो दुल्हन ने कहा कि इससे अच्छा है कि मैं मर जाऊं। मैं आत्महत्या कर लूंगी लेकिन ऐसे युवक से कभी शादी नहीं करूंगी। युवती शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई ऐसे में मामले का कोई हल न निकलता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को वापस लौटा दिया।

दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद बगैर दुल्हन के बारात वापस लौट गई। दुल्हन द्वारा लिए गए इस फैसले के चलते कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं जबकि दुल्हन पक्ष की महिलाओं द्वारा इस साहसिक कदम बताया जा रहा है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट की माने तो यह पूरा मामला लखनऊ जनपद के चिनहट थाना क्षेत्र का है। रामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी बाराबंकी के सूरतगंज निवासी एक युवक के साथ तय थी। शादी 3 महीने पहले तय हुई थी और दोनों पक्ष के लोगों ने लड़के और लड़की को देखने के बाद बीते गुरुवार की तिथि शादी के लिए तय की थी।
14 दिसंबर को चिनहट थाना क्षेत्र के देव मंदिर के समीप दोनों की शादी होनी थी। तय समय पर बारात लेकर बाराती पहुंची और द्वार पूजा की रस्म पूरी हुई। उसके बाद शादी की रस्म आगे बढ़ी तो दुल्हन और उसकी सहेलियों की निगाह दूल्हे की उंगलियों पर गई। उसके बाद दुल्हन और दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
शादी से इनकार किए जाने के बाद दूल्हा और उसके परिवार वाले पहले तो अनुनय विनय किए लेकिन बाद में लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद मामला थाने पहुंचा और काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन इसका हल नहीं निकला। दूल्हे के परिजनों के द्वारा बताया गया की 2 महीने पहले एक्सीडेंट में दूल्हे की उंगलियां टेढ़ी हो गई थी और ऑपरेशन के बाद भी वह सीधी नहीं हुई। लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। ऐसे में शादी टूट गई और बारात वापस लौट गई।












Click it and Unblock the Notifications