सरकारी शिक्षक खुद को डॉक्टर बताकर कर रहा था कोरोना का इलाज, मरीज की मौत के बाद हुआ खुलासा
सरकारी शिक्षक खुद को डॉक्टर बताकर कर रहा था कोरोना का इलाज, मरीज की मौत के बाद हुआ खुलासा
लखनऊ, मई 20: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को डॉक्टर बताकर कोरोना के मरीजों का इलाज करता था। जबकि वो खुद प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर था। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक मरीज की मौत हो गई। मरीज के परिजनों की शिकायत पर चिनहट थाना पुलिस ने आरोपी कथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशिवेंद्र पटेल (45) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एक सरकारी शिक्षक है। उस पर आरोप है कि कोरोना महामारी के दौर में लोगों से ठगी करने के लिए वो खुद को नव्या कोर मेडिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कंसलटेंट, जोनल मैनेजर, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और मेडिकल स्टाफ बताता था। इतना ही नहीं, वह अपने पास डॉक्टरों की बड़ी टीम होने का दावा करते हुए जरूरतमंदों से इलाज के नाम पर मोटी रकम भी वसूलता था।
महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
चिनहट थाना इंचार्ज धनंजय पांडेय के बताया कि एक महिला की शिकायत पर आरोपी शशिवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें महिला ने शशिवेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शशिवेंद्र ने महिला के पति के इलाज के लिए उससे मोटी रकम वसूली और फिर इलाज भी नहीं किया। इलाज न मिलने की वजह से उसके पति की मृत्यु हो गई। आरोपित शशिवेंद्र के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तफ्तीश में पता चला कि वह फर्जी डॉक्टर था
पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तब पता चला कि वह फर्जी डॉक्टर बन लोगों का इलाज कर रहा था। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक वो व्यक्ति खुद को मेडिकल से जुड़ा हुआ डॉक्टर बताता था और कोरोना संक्रमण के मरीजों का इलाज करता था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications