लखनऊ में दिनदहाड़े एसबीआई बैंक में लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से बदमाशों ने पुलिस की नाक के नीचे बैंक लूट की घटना को बारदात दिया है। अपराधियों ने बैंक के गार्ड की गोली मारकर हत्या भी कर दी है। फेसबुक पोस्ट से खुला हत्या में लखनऊ पुलिस का झूठ

लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बदमाशों ने अचानक से धावा बोल दिया। अपराधियों ने चिनहट में सतरिख रोड स्थित बैंक में आज दोपहर एक बजे धावा बोला।
हत्या के बाद पुलिस के झूठ को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर उठी आवाज
अपराधियों शाखा की सुरक्षा में तैनात गार्ड की भी गोली मारकर हत्या कर दी है। यही नहीं बेखौफ बदमाश बैंक से 80 हजार रूपए लूटकर फरार हो गये।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की सिनाख्त करने की कोशिश कर रही हैं।
वहीं घटना के बाद आस पास के इलाके में दहशत का माहौल है। जबकि लूट के वक्त बैंक में मौजूद तीन ग्राहक भी सदमें में है।












Click it and Unblock the Notifications