यूपी के 1.72 लाख शिक्षामित्र अब मोदी के भरोसे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का आंदोलन चरम पर है। एक तरफ जहां स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था ठप्प पड़ गयी है तो दूसरी तरफ निराश शिक्षामित्र हर रोज आत्म हत्या कर रहे है। हर रोज आत्महत्या कर रहे शिक्षामित्रों की समस्या का प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है। 18 सितंबर को वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षामित्रों से मिलने का समय दे दिया है। यानि प्रदेश के 1.72 लाख शिक्षामित्र अब मोदी के भरोसे बैठ गये हैं।
पढ़ें- यूपी में 3.45 करोड़ बच्चे नहीं जाते हैं स्कूल
प्रधानमंत्री मोदी शिक्षामित्रों से 18 सितंबर को डीरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। पीएम छह सदस्यी शिक्षामित्रों के दल से मिलने के लिए समय दिया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन ने दी। वहीं डीएम राजमणि ने शिक्षामित्रों से वाराणसी का रुख नहीं करने की अपील की है।
वहीं शिक्षामित्रो के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इन शिक्षकों से मिलने के लिए 21 सितंबर का समय दिया है। 21 सितंबर को अखिलेश यादव इन शिक्षामित्रों से सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास पर मिलेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में हाई कोर्ट ने शिक्षामित्रों के सहायक शिक्षक के पद पर समायोजन पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद 1.72 लाख शिक्षामित्रों का भविष्य अंधेरे में चला गया है।













Click it and Unblock the Notifications