यूपी में जल्द शुरु होगी 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया

लखनऊ। यूपी में शिक्षकों की भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बंपर भर्ती होने जा रही है और इसके लिए तैयारियों का सिलसिला शुरु हो चुका है।

Good news more than 50 thousand teacher recruitment soon to start in UP

खाली पड़े पदों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश

प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बना रही है। लिहाज 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। शासन ने तमाम अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दे दिये हैं कि उर्दू शिक्षकों व बीपीएड शिक्षकों की भर्ती के लिए खाली पड़े पदों की लिस्ट जल्द से जल्द तैयार करें।

जारी रहेगी भर्ती प्रक्रिया

ऐसे में शासन के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि तकरीबन 50 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरु कर दी जाएगी। आपको बता दें कि परिषदीय स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की पूरी करने के बाद सरकार ने 16448 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

बैठक में लिया गया फैसला

प्रदेश सरकार शिक्षकों की भर्ती की इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नये शिक्षकों की भर्ती को जारी रखना चाहती है। सोमवार को लखनऊ मे शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारियों की बैठक की गयी जिसमें इस बात का फैसला लिया गया कि सितंबर माह के अंत तक भर्ती की प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो परिषदीय विद्यालयों में 50 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और यह सभी भर्तियां ऑनलाइन होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+