खुशखबरी- जल्द फिर से शुरु होगी यूपी में प्राइमरी टीचरों की भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही प्राइमरी स्कूलों में बड़ी भर्ती शुरु की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की खाली पड़ी भर्ती पर रोक को हटा दिया है।

प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार ने एक आदेश जारी करके इस बात की जानकारी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के बाद एक बार फिर से नई भर्तियां शुरु होगी।
आपको बता दें कि 15 मार्च 2012 को प्रदेश में अखिलेश सरकार के आने के बाद सभी भर्तियों पर रोक लग गई थी। लेकिन बाद में कार्मिक विभाग की मंजूर के बाद भर्तियां शुरु की गयी।
बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 30 जून 2015 तक भर्तियां करने का निर्देश दिया गया था जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था।
माना जा रहा है कि जल्द ही सहायता प्राप्त स्कूलों रिक्त पदों पर बेसिक शिक्षा विभाग भर्ती शुरु करेगा।












Click it and Unblock the Notifications