एयरपोर्ट पर खोले चॉकलेट के रैपर तो निकला लाखों का सोना, दुबई से आ रही थी फ्लाइट
Lucknow news, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में खाड़ी देशों से आ रही फ्लाइट से सोना बरामद किया गया है। जानकर हैरानी होगी कि यह सोना लाने का तरीका बेहद शातिराना अंदाज था। दरअसल बैंकॉक के बाद दुबई से आ रही फ्लाइट से कस्टम विभाग ने सोना पकड़ा है। एक चॉकलेट बार के रैपर में सोना छिपाकर दुबई से लाया जा रहा था। दुबई से लखनऊ आई फ्लाइट से सफर कर रहे बिहार के कलामुद्दीन अंसारी के पास से ये सोना बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चॉकलेट के रैपर में करीब 230 ग्राम की सोने की चेन छिपाकर लाई गई है। फिलहाल लखनऊ एयरपोर्ट से कलामुद्दीन को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए माल की कीमत साढ़े सात लाख आंकी गई है। शुरुआती संकेत मिले हैं कि युवक को कानपुर के किसी सराफा के पास चेन पहुंचानी थीं।
कस्टम विभाग के आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला को विदेश से सीधे आने वाली फ्लाइट के जरिए सोने की तस्करी के संकेत मिल रहे थे। उन्होंने इसके खुलासे की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी। बीते तीन दिन से प्रदेश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर कस्टम की टीमें तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications