बिजनौर में 'उल्टा एसिड अटैक', शादी से इंकार करने पर गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड पर फेंका तेजाब
लखनऊ। एसिड अटैक की बात आते ही सबसे पहले किसी लड़की का जला हुआ चेहरा सामने आता है या फिर ऐसी घटना सामने आ जाती है जिसमें किसी सिरफिरे लड़के ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया हो। मगर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 'उल्टा एसिड अटैक' का मामला सामने आया है। आप सोच रहे होंगे ये क्या है तो हम आपको बता देते हैं। यहां कि मंडावर थाने के गांव इनामपुरा में एक लड़की ने लड़के के उपर तेजाब फेंक दिया।

सूरज अपने साथी अर्जुन के साथ बाइक से प्रेमिका के घर पहुंचा। खाना खाने के बाद सूरज अर्जुन के साथ प्रेमिका को गिफ्ट देकर लौट रहा था। बाइक पर सवार होने के दौरान प्रेमिका ने सूरज को वापस घर में बुलाया और उस पर तेजाब उड़ेल दिया। सूरज गंभीर रूप से जल गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरज के चेहरे पर दाईं ओर और सीने पर तेजाब पड़ा है। सूरज अब युवती से केवल अपनी दोस्ती बता रहा है। सूरज के पिता महेंद्र की ओर से उसकी प्रेमिका के खिलाफ घटना की मंडावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications