एसएसपी का फरमान, पुलिसवाले एक-दूसरे को ठुल्ला कहकर बुलाये
गाजियाबाद। पुलिसवालों को आपस में कभी आपने एक-दूसरे को ठुल्ला कहते हुए सुना है। अगर नहीं तो अब गाजियाबाद एसएसपी के ताजा फरमान के बाद आप यह भी सुन सकते हैं।
गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र कुमार ने एक पत्र लिखकर यह फरमान जारी किया है कि पुलिस वाले एक दूसरे को ठुल्ला कहकर पुकारे। उन्होने इसके लिए तर्क यह दिया है कि ऐसे शब्दों से आहत होने की कोई जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक साक्षात्कार के दौरान पुलिस वालों को ठुल्ला कहकर पुकारा था जिसके बाद दो सिपाहियों ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
वहीं गाजियाबाद के एसएसपी ने पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे शब्दों से आहत होने की बजाए अपने बेहतर कामों से लोगों के बीच पुलिस वाले अपनी छवि को सुधारकर लोगों में लोकप्रियता को बढ़ाये।













Click it and Unblock the Notifications