गाजियाबाद मामला: सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में सपा नेता उम्मेद पहलवान गिरफ्तार
सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ, 19 जून। सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता पर पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक तनाव भड़काने का मामला दर्ज किया गया था। उम्मेद के साथ गुलशन नाम के अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में आरोपी बनाए गए सभी 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्मेद और गुलशन को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें गाजियाबाद लाया जा रहा है।
Recommended Video

गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अब दोनों को गाजियाबाद लाया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी। इदरीसी पर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन में धारा 153ए (शत्रुता को बढ़ावा देना), 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 504 (अपमान करना), 505 (उकसाने की मंशा) और 67 (ऑनलाइन अश्लील सामग्री प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस की 'ताबीज' थ्योरी को अब्दुल समद सैफी ने बताया गलत, जानिए क्या बोले बुलंदशहर में
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें छह लोगों को एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 5 जून को हुई थी जिसमें 72 वर्षीय सूफी अब्दुल समद सैफी को 6 हमलावरों ने अगवा कर पीटा था। उन्होंने बुजुर्ग की दाढ़ी भी काट दी और उसे वंदे मातरम नारा लगाने को कहा।
बता दें कि सपा नेता उम्मेद पहलवान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। साल 2017 में एक स्थानीय भाजपा नेता ऩे उसके खिलाफ गोकशी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि जांच के बाद उम्मेद पहलवान का नाम एफआईआर से हटा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications