भाजपा की परिवर्तन यात्रा की बस के भीतर तमाम सुविधाएं मौजूद
भाजपा की परिवर्तन बस के अंदर की तस्वीर में देखिए कि क्या सुविधाएं हैं इस बस के भीतर, बस के भीतर है शौचाालय की व्यवस्था
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव में ना सिर्फ समाजवादी पार्टी बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने रथ यात्रा शुरु कर दी है। भाजपा परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों के बीच जाकर उन्हें सपा सरकार की विफलताओं को गिनाने के साथ केंद्र की उपलब्धियों के बारे में जानकारी मुहैया कराई जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा के लिए बकायदा खास परिवर्तन बस तैयार की है, जिसमें कई तरह की सुविधाएं हैं। इस बस में लोगों को बैठने के लिए विशेष आरामदायक कुर्सियां लगाई गई हैं।

बस के अंदर दो केबिन
बस के भीतर घुसते ही आपको एक केबिन मिलेगा जिसमें दो-दो कुर्सियों तीन तरफ लगी हैं, जबकि एक तरफ अलग से बड़ी कुर्सी लगाई गई है। बस के भीतर दो मुख्य केबिन के भीतर लोगों के बैठने की सुविधा है।

18 लोगों के बैठने की क्षमता
बस के भीतर कुल 18 लोगों के बैठने की क्षमता है, पहले केबिन में 7 लोग बैठ सकते हैं, जिसमें 2-2 कुर्सी एक साथ जु़ड़ी हैं, जबकि एक बड़ी कुर्सी पार्टी के बड़े नेता के लिए लगाई गई है।

मुख्य नेता के लिए अहम कुर्सी
जो बड़ी कुर्सी बस में लगाई गई है वह अकेले बैठने के लिए लगाई गई है, इस सीट के बगल में कोई और कुर्सी नहीं लगाई गई है। इस कुर्सी को अन्य कुर्सियों की तुलना में बड़ा और चौड़ा बनाया गया है।

एयरकंडीशंड बस
बस पूरी तरह से एयरकंडीशंड है और इसके लिए खास इंतजाम भी किया गया है। बस चारो तरफ से पूरी तरह से बंद है और बस के शीशे खोलने का विकल्प नहीं दिया गया है।

शौचालय की व्यवस्था
इस बस की जो सबसे खास व्यवस्था है वह यह कि इसके भीतर ही शौचालय की व्यवस्था की गई है। यह शौचालय बस के दो केबिन के पीछे बनाया गया है।

बस के बाहर राज्य के राज्य चेहरे
बस को पूरे भगवा रंग के पोस्टर से पाटा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भााजपा अध्यक्ष अमित शाह,राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती, केशव प्रसाद मौर्या की तस्वीर को लगाया गया है।

सपा के खिलाफ भाजपा हमलावर
बस में जो स्लोगन लिखे गए हैं वह मुख्य रुप से समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ हैं, इसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को छापा गया है।












Click it and Unblock the Notifications