गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल फेल, दो बच्चों की कटकर मौत
लखनऊ। देश में सुपरफास्ट ट्रेनों का सपना अभी मुश्किल लगता है। दिल्ली से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस के ट्रायल के दौरान दो बच्चों की कटकर मौत गयी है। मथुरा में ओवर हेड इलेक्ट्रिक केबल के टूट जाने से यह हादसा हुआ।
सूरत देश का सबसे साफ रेलवे स्टेशन, जानें सबसे गंदा कौन

मंगलवार सुबह जब गतिमान एक्सप्रेस का सांतवा ट्रायल किया जा रहा था तो ट्रेन सुबह 8:05 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और सिर्फ 110 मिनट में सुबह 9:55 बजे आगरा कैंट पहुंच गयी।
ट्रेन जब आगरा कैंट से दिल्ली वापस जा रही थी तो रुनकता के पास बिना क्रासिंग वाली पटरी से दो स्कूली बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गये जिसके चलते उनकी कटकर मौत हो गयी। बच्चों की मौत के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिये गयें है। आपको बता दें कि गतिमान एक्सप्रेस का पिछले 18 महीनों से ट्रायल चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications