Coronavirus update: लखनऊ में मिले दो और पॉजिटिव मरीज, 19 हुई यूपी में संख्या
लखनऊ। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। देश में 171 मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी 19 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में दो और मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। इसी के लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

इनमें से एक मरीज लखीमपुर खीरी का निवासी है, जबकि दूसरा गोमती नगर के विशाल खंड का निवासी है। दोनों मरीजों को फिलहाल केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गोमती नगर के विशाल खंड निवासी मरीज कुछ दिनों पहले यूके से लौटा था और लखीमपुर खीरी निवासी मरीज टर्की से घूमकर आया था। वापस आने के बाद ही दोनों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए थे। गुरुवार को रिपोर्ट आने के बाद पता कि दोनों वायरस से संक्रमित हैं।
मालूम हो कि इससे पहले केजीएमयू में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के इलाज में लगी टीम के एक रेजीडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। इसके साथ ही उनकी टीम के दो अन्य डॉक्टरों में भी कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे, जिनके सैंपल लिए गए। आज उन दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें उन्हें कोरोना से संक्रमित नहीं बताया गया है। दोनों चिकित्सक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि उनकी पूरी टीम को फिलहाल निगरानी में रखा गया है। पिछली टीम को हटा कर नई टीम को कोरोना के मरीजों की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी में मरीजों की संख्या 18 हुई
बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को भले ही महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन महामारी जैसी सभी स्थितियों से निपटने का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक उत्तर प्रदेश में 18 करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। बता दें कि आगरा में आठ, गाजियाबाद में दो, नोएडा में चार और लखनऊ में चार। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना से बचने के लिए अपना एक वीडियो भी जारी किया है और लोगों को सावधान और सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
नोएडा: HCL के कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि, विदेश यात्रा से लौट खुद को किया आइसोलेट












Click it and Unblock the Notifications