बरेली में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या
बरेली। पिछले दो दिनों में यूपी में एक के बाद एक हत्या और लूट की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है। एक बार फिर से बरेली में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

बरेली के थाना इज्जतनगर में वीर सावरकर नगर कालोनी में एक ही परिवार के चार लोगों की सनसनीखेज हत्या कर दी गई है। सबी लोगों की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है।
बुलंदशहर में रेप पीड़िता पर आरोपियों ने फेंका तेजाब, पति को बांधा पेड़ से
जानकारी के अनुसार परिवार के मुखिया नरेश सेठी जोकि एलआईसी में काम करते थे वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे और उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
100 साल की महिला की हत्या, परिवार ने कहा- रेप के बाद मारा
घटना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचक घटना की छानबीन करनी शुरु कर दी है। आईजी विजय सिंह मीना का कहना है कि ऐसा लगता है कि आरोपियों ने घर में चोरी के इरादे से दाखिल हुए थे। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कोई रंजिश तो नहीं था।
देख रही थी पूरी क्लास, दो छात्रों ने की अध्यापक की हत्या
अपराधी खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे थे और उन्होंने जो भी रास्ते में आया उसे मौत के घाट उतार दिया। यहां गौर कर ने वाली बात यह है कि मंगलवार को पूरा परिवार घर से नहीं निकला, यहां तक कि आज जब स्कूल का रिक्शा वाला नरेश सेठी के बेटा शिव जिसका आज पेपर था को लेने आया तो वह नहीं निकला।
जिसके बाद रिक्शा वाले ने पड़ोसियों को बताया तो लोगों ने घर की खिड़की से झांकर देखा तो सभी लोगों के शव घर में पड़े थे। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरु कर दी।












Click it and Unblock the Notifications