यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की स्‍वास्‍थ्‍य में हुआ सुधार, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

लखनऊ, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। उनकी सेहत पहले से बेहतर है। एसजीपीजीआई ने मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कल्‍याण सिंह की स्थिति कल से बेहतर है। हृदयरोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। विशेषज्ञ उनकी रोज की जांच पर नजर बनाए हुए हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आर के धीमान उनके इलाज की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

Former UP CM Kalyan Singh condition is better

लंबे समय से बीमार चल रहे हैं कल्याण सिंह

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह 89 वर्ष के हैं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के 'क्रिटिकल केयर मेडिसिन' के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष अस्पताल पहुंचकर ले चुके हैं हालचाल

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कल्याण सिंह का हालचाल लेने अस्पताल आ चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी फोन पर कल्याण सिंह का हालचाल ले चुके हैं। सोमवार को बीजेपी नेता उमा भारती ने कल्याण सिंह का हालचाल लेने न आने पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा के कद्दावर नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। मैं लखनऊ उनको मिलने नहीं आ पा रही हूं, क्योंकि उत्तराखंड में गंगा किनारे मेरे गुरु जी के स्थान पर गुरु पूर्णिमा तक गंगा जी की अर्चना हो रही है, जिसकी प्रमुख यजमान मैं स्वयं हूं, इसलिए मैं इस स्थान को गुरु पूर्णिमा तक छोड़ नहीं सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+