SP के पूर्व मंत्री मो. इकबाल और उनके पिता की 2.54 अरब की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

SP के पूर्व मंत्री मो. इकबाल और उनके पिता की 2.54 अरब की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

लखनऊ, 27 जुलाई: सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ योगी सरकार द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ द्वारा अवैध कब्जा करने वाले अजमत अली और सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे उसके बेटे मोहम्मद इकबाल की 2.54 अरब की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। लखनऊ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस महकमे के आला अफसर मौजूद रहे।

Former SP minister Mohd. Iqbal and his fathers property worth 25 billion seized

इसे बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि अजमत अली की 2 अरब 54 करोड़ 45 लाख 2 हजार 951 रुपए, जबकि मोहम्मद इकबाल की 77 लाख 35 हजार 530 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें से 2.52 करोड़ की संपत्ति में घैला, मुतक्कीपुर, अल्लूनगर डिगुरिया, बरौरा हुसैनबाड़ी, अलीनगर में स्थित भूमि के साथ अवैध रूप से बने कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज एंड हॉस्पिटल (एकेडमिक ब्लाक, हॉस्पिटल, कैंपस), एमबीबीएस ब्वायज हॉस्टल को कुर्क कर द‍िया।

इसके अलावा कैरियर पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल सांइस एंड हॉस्पिटल (डेंटल कॉलेज, डेंटल हॉस्पिटल, नर्सिंग कॉलेज, स्टेडियम, भवन इंटर्न ब्वायज हॉस्टल व परिसर), बीडीएस गर्ल्स हॉस्टल, बीडीएसी ब्वायज हॉस्टल, एमबीबीएस गर्ल्स हॉस्टल, नर्सेस हॉस्टल, डॉ. रेजीडंस हॉस्टल, इंटर्न पीजी गर्ल्स हास्टल, कैंटीन, मेस, डेंटल कालेज परिसर में एसटीपी, ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मुतक्कीपुर, दो मंजिला अधूरा निर्माण, कैरियर कान्वेंट कॉलेज परिसर विकासनगर सेक्टर-5, अर्धनिर्मित दो मंजिला इमारत को कुर्क कर दिया गया।

10 करोड़ से अधिक की गाड़ियां हुई जब्त
कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि घैला स्थित पंजाब नेशनल बैंक, आईआईएम रोड स्थित एक्सिज बैंक, पाण्डेयगंज नादानमहल रोड स्थित एसबीआई बैंकों में अजमत अली और मो. इकबाल व उनके परिवारी जनों और ट्रस्ट के नाम से कुल 77,35,530 रुपए जमा हैं। इसके साथ ही आरोपियों की ओर से स्वयं व खुद के कैरियर कान्वेंट एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर खरीदी गईं बस, क्वालिस, इनोवा, फार्रच्यूनर, ऑडी समेत अन्य कीमती गाड़ियां जिनकी कीमत 10,91,15,000 रुपये है। पुलिस की ओर से इन गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है।

1200 की नौकरी करता था अजमत अली
अजमत अली थाना मडियांव इलाके के घैला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अजमत का जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उसके पास नाम मात्र की पैतृक संपत्ति थी। अजमत कभी 1200 रुपए प्रति महीना में नौकरी किया करता था। अजमत ने अपने बेटे मो. इकबाल के साथ गिरोह बनाया हुआ था। अजमत गिरोह का सरगना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+