Dhananjay Singh : पूर्व सांसद धनंजय सिंह भगोड़ा घोषित, जानिए पुलिस क्यों कर रही तलाश ?
लखनऊ, 06 जुलाई: लखनऊ के बहुचर्चित अजित सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ की कोर्ट ने मंगलवार को धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित है। उस पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस मामले में लखनऊ पुलिस शूटर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। धनंजय अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

राजधानी लखनऊ में की गई थी अजित सिंह की हत्या
यूपी की राजधानी में छह जनवरी को ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में आजमगढ़ के कुख्यात डी-11 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह पर आरोप लगा था। गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ कन्हैया उर्फ डॉक्टर ने शूटरों के साथ अजित सिंह की हत्या कर दी थी। गिरधारी के बयान के आधार पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह को आरोपी बनाया गया। इसके बाद गिरधारी विश्वकर्मा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने धनंजय सिंह की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी थी और साक्ष्य प्रस्तुत करने पर लखनऊ की कोर्ट ने उसे गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया। पूर्व सांसद पर एक घायल शूटर राजेश तोमर का लखनऊ और सुल्तानपुर में इलाज कराने में मदद करने का भी आरोप है।
आरोपी बनाए जाने के बाद गए जेल, लेकिन...
बता दें, अजित सिंह हत्याकांड में आरोप बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक मामले में सरेंडर भी किया। उन्हें भेजा गया, जिसके बाद वह जमानत पर बाहर भी आ गए, लेकिन पुलिस उन्हें ना पकड़ पाई ना ही पूछताछ कर पाई। पुलिस धनंजय सिंह की तलाश में जुटी है। 25 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। कोर्ट के धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद अब माना जा रहा है कि अगर धनंजय ने सरेंडर नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications