मायावती बोलीं- हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश, CBI करे पूरे मामले की जांच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चर्चित हाथरस कांड को लेकर जहां एक तरफ पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार हमलावर है। अब यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच किए जाने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है।'

Recommended Video
सीबीआई करे पूरे मामले की जांच: मायावती
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को ट्वीट करते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस जघन्य गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच होनी चाहिये, बी.एस.पी. की यह मांग।'
राष्ट्रपति से की ये अपील
मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।'
प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद सीएम योगी ने SP-DSP को किया था निलंबित
दरअसल, हाथरस कांड की प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए हाथरस जिले के एसपी विक्रांत वीर सिंह, सीओ राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, एसआई जगवीर सिंह और हेड मोहर्रिर महेश पाल शामिल हैं। इसके अलावा थाने के सभी पुलिसकर्मियों का नार्को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। इसके साथ-साथ पीड़ित और आरोपी, दोनों पक्षों का भी नार्को टेस्ट करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications