पांच अगस्त को अखिलेश यादव निकालेंगे साइकिल यात्रा, इन 10 मुद्दों पर घेरेंगे सरकार को
पांच अगस्त को अखिलेश यादव निकालेंगे साइकिल यात्रा, इन 10 मुद्दों पर घेरेंगे सरकार को
लखनऊ, 04 अगस्त: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 5 अगस्त को साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर निकाली जाएंगी। साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर चलेगी।

बता दें कि अखिलेश यादव 5 अगस्त को लखनऊ में स्वयं इस साइकिल यात्रा की अगुवाई करेंगे। सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 'यह यात्रा मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर 'संघी' प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें जैसे 10 मुद्दों को लेकर हो रही है। इस यात्रा का प्रारम्भ प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झंडी दिखाकर करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते जनसामान्य बुरी तरह परेशान है। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुए है जबकि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के छात्र आसमान छू रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासनतंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है।
समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा है। कमजोर वर्गों में असुरक्षा है। जन-मन की हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 5 अगस्त 2021 को जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी उन्हें उन्हीं के बताए रास्ते से श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications