BJP की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर, जो कहते हैं वो करते नहीं, अखिलेश यादव ने कहा
BJP की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर, जो कहते हैं वो करते नहीं, अखिलेश यादव ने कहा
लखनऊ, 08 सितंबर: उत्तर प्रदेश में विधानसभी चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से जुट हुई हैं। तो वहीं, यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव से पहले निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। वे जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। बल्कि जो कहते हैं उसका उल्टा ही करते हैं।'

अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे ही निकले हैं। आठ महीने में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 190 रूपए की बढ़त हो गई है। जनकल्याण की यही भाजपाई कहानी है। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगें। किसी भी किसान की आय दुगनी नहीं हुई, बल्कि उस कर्ज बढ़ गया है, मंहगाई बढ़ गई। नदी सफाई करने के दावेदारों को गोमती की दुर्दशा नहीं दिखती है। प्रदेश के गड्ढामुक्त होने का दावा करने वाले उपमुख्यमंत्री को खुद ही नहीं पता होगा कि वे इस संबंध में कितनी बार दावे कर चुके हैं।
गंगा मैया की कसमें खाने वालों ने नमामि गंगे कहकर गंगा जी को निर्मल बनाने का प्रयास छोड़ दिया हैं। भाजपा सरकार में लखनऊ के बीचों-बीच व्याकुल गोमती माई पीड़ा से कराह रही है। जलशक्ति और नदी सफाई के नाम पर हजारों करोड़ों खर्च करने वाली भाजपा ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। गोसंरक्षण के नाम पर सियासत करने वाले मुख्यमंत्री के राज में गोवंश की बदहाली जारी है। गोवंश के संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों के राज में गाय भूख-बीमारी से मर रही हैं। उनकी अकाल मृत्यु के दुःखद समाचार मिलते रहते है।
इटावा में बसरेहर ब्लाक में नगलाहरी में गोशाला में 15 गोवंश की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा गाएं बीमार है यही नहीं पिछले 5 दिनों में 35 गोवंश की मौत हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री की 'गड्ढ़ा मुक्ति' पर नई-नई डेडलाइन देते रहते हैं। जबसे भाजपा सत्ता में आई है जनता को बस तारीख पर तारीख ही मिलती आई है। मुख्यमंत्री ने भी साढ़े चार साल में सड़कों की दुर्दशा नहीं देखी, क्योंकि वे हवाई यात्राएं करते रहते हैं। प्रदेश की सभी सड़कें 'गड्ढायुक्त' हो गई हैं।
भाजपा की केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ने जनसामान्य को तकलीफ देने के अलावा और कुछ नहीं दिया है। महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन से सभी त्रस्त हैं। ये सरकारें सभी मोर्चो पर विफल रही है। राज्य की बदनामी तो देश के बाहर तक हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications