Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- अपनों को लाने के लिए खोल रही है पिछला दरवाजा

Akhilesh Yadav News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्विट करते हुए लिखा, 'भाजपा खुले आम अपनों को लाने के लिए पिछला दरवाजा खोल रही है।' दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच फरवरी को संविदा आधार पर संयुक्त सचिव स्तर और निदेशक स्तर के पदों पर भर्ती के ट्वीट किया था। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला सवाल भी पूछा है।

Former CM Akhilesh Yadav criticized the BJP government over the recruitment process

अपनों को लाने के लिए बीजेपी खोल रही है पिछला दरवाजा: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा खुले आम अपनों को लाने के लिए पिछला दरवाजा खोल रही है और जो अभ्यर्थी सालों-साल मेहनत करते हैं उनका क्या? भाजपा सरकार अब खुद को भी ठेके पर देकर विश्व भ्रमण पर निकल जाए वैसे भी उनसे देश नहीं संभल रहा है।'

ठोको नीती के तहत गरीबों को बनाया जा रहा है निशाना: अखिलेश
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। अखिलेश यादव ने लिखा, 'प्रयागराज में भाजपा सरकार ने निषाद समाज की नावें तोड़कर उनके पेट पर लात मारी है। भाजपा सरकार तत्काल निषाद समाज से माफी मांगे और रोजगार के लिए नयी नावें दे। उप्र सरकार ने डायल 100 जैसी सुविधाएं निष्क्रिय कर दी हैं व ठोको नीति के तहत अब ग़रीबों तक को निशाना बनाया जा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+