पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने बनाई नई पार्टी, नाम है 'कांशीराम बहुजन समाज पार्टी'

लखनऊ। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने अपनी नई पार्टी बना ली है। सावित्रीवाई फुले की नई पार्टी का नाम है 'कांशीराम बहुजन समाज पार्टी'। बता दें कि सावित्रीबाई फुले भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई थी। लेकिन 26 दिसंबर 2019 को कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है अब वह खुद का राजनीतिक दल बनाएंगी।

Former BJP MP Savitribai Phule formed new party

बता दें कि सावित्रीबाई फुले 2012 से 2014 तक बहराइच की बलहा विस सीट से भाजपा की विधायक रहीं। इसके बाद 2014 में बहराइच संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर वह लोकसभा पहुंची। मगर बतौर भाजपा सांसद कार्यकाल के अंतिम वर्षों में उनका भाजपा नेतृत्व से मोहभंग हो गया। बीजेपी से इस्तीफा देते समय सावित्रीबाई फुले ने कहा था कि पार्टी दलित समाज को विभाजित करने और आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। फुले ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी से की थी, लेकिन फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

बता दें कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस से जुड़ते समय फुले ने कहा था कि मैं संविधान बचाने के लिए कांग्रेस में आई हूं, मैं कांग्रेस के हाथ को और मजबूत करूंगी क्योंकि वहीं भाजपा को रोक सकती है। बात दें कि इसके कुछ महीने बाद ही उन्होंने 26 दिसंबर को कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेरी आवाज नहीं सुनी जा रही है इसलिए आज में इस्तीफा दे रही हूं। फुले ने कहा कि अब वह खुद की पार्टी बनाकर दलितों की आवाज उठाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+