निकाल लीजिए स्‍वेटर, जैकेट और रजाई, यूपी में बढ़ने वाली है शीतलहर और ठंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। शीतलहर के कारण आने वाले एक-दो दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के समय पारा सामान्य रहता है, जबकि रात के समय तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा रहा। खीरी और बहराइच सहित कई शहरों में दिन के समय पारे में तेजी से गिरावट देखी गई, तो वहीं उरई और इलाहाबाद सहित कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Fog recedes but no relief from winter chill in Uttar Pradesh

राजधानी में रात को मौसम सामान्य रहा लेकिन दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ शहरों में हल्का तो कुछ में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। राजधानी में दिन भर बदली छाई रही। इसकी वजह से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में दिन के समय खीरी और बहराइच सबसे ठंडे थे। खीरी में दिन का तापमान 17 और बहराइच में 18.2 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम था।

मुरादाबाद में दिन का तापमान 16.5 और बलिया में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात-सात डिग्री सेल्सियस कम था। गोरखपुर में दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। इसके विपरीत इलाहाबाद में दिन का तापमान 29.3 व बांदा 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार-चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। गाजीपुर में दिन का तापमान 25.2, झांसी में 27.6 और चुर्क में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। वाराणसी में दिन का तापमान 27.5 व आगरा में 27.4 डिग्री सेल्सियस था यह सामान्य से दो-दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। प्रदेश में रात के समय मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे रेल, सड़क व हवाई यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप तो बढ़ेगा, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार सुबह पूर्वाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। कोहरे का असर दोपहर तक बना रहेगा शनिवार को शहर में बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 7.2 डिग्री, इलाहाबाद का आठ डिग्री सेल्सियस और कानपुर का 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन रेलगाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है।

करीब एक दर्जन रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अवध एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, सदभावना, चंडीगढ़, जनसाधारण एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं। लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने की वजह से विमानों के आवागमन में भी काफी दिक्कतें आईं, जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+