लखनऊ एयरपोर्ट से किशनगढ़ के लिए टेक ऑफ करने वाली थी फ्लाइट, तभी मिली बम की सूचना, उतारे गए यात्री
Lucknow Airport Flight News: लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसे समय हड़कंप मच गई जब लखनऊ से यात्रियों को लेकर अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर जाने के लिए एक फ्लाइट रनवे से टेक ऑफ करने वाली थी।
फ्लाइट के टेक ऑफ करने से ठीक पहले सूचना मिली की फ्लाइट में बम है। उसके बाद तत्काल फ्लाइट को एप्रन से वापस करते हुए यात्रियों को उतार दिया गया। इसके अलावा फ्लाइट में रखे गए यात्रियों के सामानों की भी जांच करते हुए सामानों को भी उतारा गया।

फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों के साथ ही सीआईएफ की क्विक रिएक्शन टीम और बम डिस्पोजल यूनिट जांच पड़ताल की। करीब 3 घंटे से फ्लाइट चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रुकी रही।
यात्रियों के सामान उतारने और जांच पड़ताल करने के बाद फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाकर रोक दिया गया। एयरपोर्ट की प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि दोपहर 1:52 बजे फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। उसके बाद फ्लाइट को टेकऑफ से रोक दिया गया था।
रनवे से उड़ान भरने वाला था फ्लाइट
दरअसल, स्टार एयरलाइंस की फ्लाइट S5 223 शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली थी। इतने समय पर यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल भवन पहुंच गए और जांच पड़ताल करने के बाद फ्लाइट में सवार हुए।
बताया जा रहा है की लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाले यात्री फ्लाइट में बैठ गए थे और फ्लाइट एयरपोर्ट से शनिवार दोपहर में किशनगढ़ के लिए टेक ऑफ करने वाली थी। इसी बीच फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद क्रू मेंबर्स द्वारा यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई।
फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को शांत रहने के लिए कहा, यात्रियों को समझाया गया उसके बाद एक-एक कर यात्रियों फ्लाइट से उतर गया तथा सब की जांच की गई। उसके बाद फ्लाइट में रखे गए लगेज को भी उतारकर जांच की गई।
इस बारे में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रवक्ता ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि "19 अक्टूबर को लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली फ्लाइट S5 223 को दोपहर 1.52 बजे बम की धमकी मिली। खतरे का आकलन करने के लिए CCSI एयरपोर्ट की बम खतरा आकलन समिति की बैठक बुलाई गई और विमानन प्रोटोकॉल के अनुसार एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाने के बाद यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार दिया गया और CISF कर्मियों ने सुरक्षा जांच की। यात्रियों को टर्मिनल की ओर जाने की अनुमति दी गई, जहां टर्मिनल टीम ने व्यवस्था की और यात्रियों की सुचारू आवाजाही को सक्षम बनाया। सुरक्षा एजेंसियों ने शाम 4.10 बजे विमान को मंजूरी दे दी।"












Click it and Unblock the Notifications