उत्तर प्रदेश में डंपर ने 8 लोगों को कुचला, 5 की मौत

चरखारी सीओ विजय नारायण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है।
सिंह ने बताया कि घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग चरखारी कस्बे के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications