BSP विधायक शाह आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रेप और धमकी देने का आरोप

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक शाह आलम के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। उनपर यह एफआईआर कथिततौर पर महिला से यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज की गई है। बता दें कि शाह आलम आजमगढ़ की विधानसभा सीट मुबारकपुर से विधायक है। शाह आलम को लोग गुड्डू जमाली के नाम से भी जानते हैं।

FIR registered against Bahujan Samaj Party MLA Shah Amam

जानकारी के मुताबिक, बसपा विधायक शाह आलम कंस्ट्रक्शन बिजनेस भी चलाते हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि बसपा विधायक शाह आलम जबरन मोबाइल पर अश्लील चैट करते थे, जिसका उसने विरोध किया तो उसका उत्पीड़ किया गया। साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

कौन है शाह आलम
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से बसपा के विधायक है। शाह आलम ने 2017 इलेक्शन में 119 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। 2014 में इन्होंने 54 करोड़ की संपत्ति शो की थी। बता दें कि विधायक होने के साथ ही आलम कंस्ट्रक्शन बिजनेस भी चलाते हैं। उनकी पत्नी शाहीन आलम रीटेल बिजनेस में हैं और उनकी 'बिग शॉप' नाम से दुकानें चलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+