अपना दल से बेगानी हुई अनुप्रिया, भाजपा-अपना दल का विलय रद्द

वाराणसी। एक तरफ जहां अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले रही थी तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के भीतर जबरदस्त घमासान मचा हुआ था। अनुप्रिया पटेल व उनकी मां के बीच की अनबन खुलकर सामने आ गयी थी।

अनुप्रिया पटेल बोली यूपी को सपा और बसपा के जाल से मिलेगा छुटकारा

Finally Apna Dal split comes in Public BJP AP merger ends

कृष्णा पटेल जिन्होने 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान किया था उन्होंने अब अनुप्रिया पटेल के मंत्री बनने के बाद इस गठबंधन को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। कृष्णा पटेल ने कहा कि हमने 2 जुलाई को हुई रैली के दौरान ही गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया था।

कृष्णा पटेल ने भाजपा में अपना दल के विलय को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा में विलय का सवाल ही नहीं उठात है। यही नहीं अनुप्रिया पटेल को इस मामले में कोई भी फैसला लेने का अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल को पिछले साल ही पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था।

अपना दल की उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि बतौर पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल को ही पार्टी के बारे में फैसला लेने का अधिकार है और उन्होंने पहले ही भाजपा के साथ विलय को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल को इस बारे में फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं इस मामले में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वह निर्वाचित पार्टी की अध्यक्ष हैं और यह मामला कोर्ट में लंबित है। ऐसे में इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। यही नहीं उन्होंने पार्टी के भीतर विवाद की बात से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+