फिल्मों पर मेहरबान अखिलेश यादव, रिकॉर्ड 30 फिल्मों को किया टैक्स फ्री
लखनऊ। सस्पेंड आईपीएल अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में फिल्मों को टैक्स फ्री करने के पीछे राजनैतिक वजह का आरोप लगाया है। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राजनैतिक वजहों से प्रदेश में फिल्मों को टैक्स फ्री किया गया है जिससे सरकार को राजस्व में नुकसान उठाना पड़ा है।
%u092B%u093F%u0932%u094D%u092E%u094B%u0902 %u092A%u0930 %u092E%u0947%u0939%u0930%u092C%u093E%u0928 %u0905%u0916%u093F%u0932%u0947%u0936, %u0930%u093F%u0915%u0949%u0930%u094D%u0921 30 %u092B%u093F%u0932%u094D%u092E%u094B%u0902 %u0915%u094B %u0915%u093F%u092F%u093E %u091F%u0948%u0915%u094D%u0938 %u092B%u094D%u0930%u0940
सपा सरकार के कार्यकाल में फिल्मों को टैक्स फ्री करने का एक रिकॉर्ड बना है। इस दौरान कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया गया है। हाल ही में नीरजा फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।
अमिताभ ठाकुर की पत्नी और सोशल एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आरटीआई के जरिए सूचना मांगी थी जिसके जवाब में जन सूचना अधिकारी अरविंद सिंह ने जनवरी 2012 से 24 फरवरी 2016 के बीच जिन फिल्मों को टैक्स फ्री किया गया है उसकी लिस्ट दी है।
इस लिस्ट में उन सभी फिल्मों का नाम है जिन्हें अखिलेश यादव के कहने पर टैक्स फ्री किया गया है। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि इन फिल्मों को टैक्स फ्री किये जाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।
%u092B%u093F%u0932%u094D%u092E%u094B%u0902 %u092A%u0930 %u092E%u0947%u0939%u0930%u092C%u093E%u0928 %u0905%u0916%u093F%u0932%u0947%u0936, %u0930%u093F%u0915%u0949%u0930%u094D%u0921 30 %u092B%u093F%u0932%u094D%u092E%u094B%u0902 %u0915%u094B %u0915%u093F%u092F%u093E %u091F%u0948%u0915%u094D%u0938 %u092B%u094D%u0930%u0940
इन फिल्मों को किया गया है टैक्स फ्री
गट्टू, कृष्णा और कंस, भाग मिल्खा भाग, टू लिटिल इंडियन्स, डेढ़ इश्किया, जय हो, या रब, भूतनाथ रिटर्न्स, मर्दानी, मैरीकॉम, कटियाबाज़, चार साहबजादे, पीके, तेवर, हवाईजादा, जय हो डेमोक्रेसी, हमारी अधूरी कहानी, बजरंगी भाईजान, मिस टनकपुर हाज़िर हो, इश्क के परिंदे, जानिसार, मसान, दृश्यम, मांझी द माउंटेन मैन, वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार, चाक एन डस्टर, बाजीराव मस्तानी, एयरलिफ्ट और साला खडूस












Click it and Unblock the Notifications