शहीद सुदीश कुमार का अंतिम संस्कार करने से पिता ने किया इनकार
संभल। लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने की वजह से शहीद हुए जवान सुदीश कुमार के शव का अंतिम संस्कार करने से परिवार वालों ने इनकार कर दिया है।

हिमाचल में बोले मोदी- जो भारत ने किया वो इजरायल करता था
सुदीश कुमार के पिता ने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके यहां नहीं आते हैं तबतक वह बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। गांव में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सुदीश कुमार का राजौरी में पाक सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने की वजह से मृत्यु हुई थी। जिसके बाद तिरंगे में लिपटे हुए उनका शव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव भेजा गया था।
सुदीश कुमार के घर में बुजुर्ग मां-बाप के अलावा एक चार महीने की बेटी है। उन्होंने 2013 में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देनी शुरु की थी अपने गांव से सेना में जाने वाले वह पहले व्यक्ति थे।












Click it and Unblock the Notifications