मशहूर पखावज वादक दिनेश प्रसाद मिश्र को आया हार्ट अटैक, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर गिरे

Pakhawaj player Dinesh Prasad Mishra passed away: लखनऊ के महिंद्रा सनतका फेस्टिवल सफेद बारादरी में पखावज बजाते हुए मशहूर पखावज वादक दिनेश प्रसाद मिश्र को हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने मंच पर अपनी अंतिम सांसे ली।

Famous Pakhawaj Player Pandit Dinesh Mishra

Famous Pakhawaj Player Pandit Dinesh Mishra: राजधानी लखनऊ में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वाद्य यंत्र बजाते हुए मशहूर पखावज वादक दिनेश प्रसाद मिश्र की मौत हो गई। वाद्य यंत्र बजाते हुए अचानक से उन्हें हार्ट अटैक आया और स्टेज पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें आयोजक लारी कार्डियोलाजी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, इस मशहूर कलाकार के चले जाने से लखनऊ समेत प्रदेश भर के कलाकारों में मायूसी है।

बता दें कि पंडित दिनेश प्रसाद मिश्र सोमवार 06 फरवरी को करीब 3 बजे लखनऊ में आयोजित महिंद्रा सनतका फेस्टिवल सफेद बारादरी पखावज बजा रहे थे। करीब 15 से 20 मिनट की लाइव प्रस्तुति के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और स्टेज पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में आयोजक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 68 वर्षीय दिनेश प्रसाद मिश्र मूल रूप से मथुरा जिले के रहने वाले थे और यहां राजाजीपुरम में रहते थे।

कार्यक्रम संचालका माधवी कुकरेजा ने बताया कि दिनेश प्रसाद मिश्र सोमवार को सनतकदा वाद्य प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। वह देखने में एकदम ठीक नजर आ रहे थे और उन्होंने यहां करीब डेढ़ घंटे तक पखावज का रियाज भी किया। उन्होंने हल्का-फुल्का चाय और नाश्ता किया था। इसके बाद जैसे ही यह कार्यक्रम शुरू हुआ, कुछ देर पखावज बजाने के बाद उनकी सांस फूलने लगी और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज होगा अंतिम संस्कार
माधवी कुकरेजा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश प्रसाद मिश्र का अंतिम संस्कार आज (07 फरवरी) आलमबाग स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि विधान के साथ परिजनों द्वारा किया जाएगा। बता दें, दिनेश प्रसाद की गिनती पखावज बजाने वाले मशहूर चुनिंदा कलाकारों में होती रही है। किसी को पता नहीं था कि जिस कलाकार के वादन को वह सुन रहे हैं, वह इस तरह से दुनिया से विदा हो जाएंगे।

कौन थे दिनेश प्रसाद मिश्र
पखावज वादक दिनेश प्रसाद का जन्म मथुरा में 1 जून 1956 को हुआ था। इनके पिता पं. बाबू लाल मथुरा के पखावज वादक थे। पखावज वादन की शिक्षा उन्होंने अपने पिता और स्व. कुदऊ सिंह घराने से प्राप्त की थी। उनकी तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी कमलेश हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

Recommended Video

    लखनऊ: मंडलायुक्त डॉक्टर रोशन जैकब ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों की फूली सांस

    ये हैं उपलब्धियां
    दिनेश प्रसाद मिश्र 1989 से 2014 तक संगीत नाटक अकादमी में संगीत की शिक्षा दी, जहां उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड 2005 से सम्मानित किया गया। वे दूरदर्शन समेत कई रेडियो चैनल पर भी रेगुलर परफॉर करते थे। लखनऊ और झांसी महोत्सव में भी सालाना उनका परफॉरमेंस रहता था। उत्तर प्रदेश के चुनिंदा पखावज बजाने वाले मशहूर कलाकारों में से एक नाम था दिनेश प्रसाद मिश्र का।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+