फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर हुआ 'अयोध्या कैंट', अधिसूचना जारी

अयोध्या, 02 नवंबर: फैजाबाद रेलवे स्‍टेशन का नाम अब अयोध्‍या कैंट होगा। आधिकारिक तौर पर इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। बता दें, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की ओर से कुछ दिन पहले ही फैजाबाद स्टेशन को अयोध्या कैंट नाम देने का ऐलान कर दिया था। अब आधिकारिक तौर पर इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसी के साथ फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट हो गया है।

Faizabad Junction railway station renamed to Ayodhya Cantt railway station

सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई अधिसूचना की प्रति

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग, नितिन रमेश गोकर्ण की ओर से इस अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना की प्रति सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर इस बात की घोषणा हुई थी कि फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट होगा।

2022 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा कदम

23 अक्‍टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया था। इसी के साथ केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का एक बड़ा कदम है।

योगी सरकार ने साल 2018 में फैजाबाद का नाम किया था अयोध्या

बता दें, योगी सराकर ने साल 2018 में फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद करने की घोषणा की थी। इसके बाद 6 नवंबर 2018 को सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट ने जिला फैजाबाद का नाम बदलकर जिला अयोध्या कर दिया गया था। वहीं, जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+