यूपी में कांग्रेस की गिनती की कुछ सीटें थीं, वही बच जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी: सिद्धार्थ नाथ सिंह
लखनऊ, 08 मार्च: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस की गिनती की कुछ सीटें थीं, वही बच जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस प्रकार का एग्जिट पोल मिला है, लोगों ने जाति की राजनीति के ऊपर उठकर वोट की। सिंह ने कहा कि जाति की राजनीति में स्थानीय पार्टियों को फायदा होता... कांग्रेस के बारे में क्या कहें, उनकी गिनती की कुछ सीटें थीं, वही बहुत है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्या कहा ?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले पहले से लेकर सातवें चरण तक लड़े। हम जितनी मेहनत कर सकते थे लड़े। अब तो हम इंतजार करेंगे और इसके परिणाम भी देखेंगे। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं।
एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने की बात
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सातों चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। 10 मार्च को मतगणना के साथ ही परिणाम सामने जा जाएंगे। लेकिन इससे पहले सोमवार को हुए एग्जिट पोल कुछ तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। देश के सभी एग्जिट पोल के नतीजों में यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ के दोबारा से मुख्यमंत्री बनने का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतिहास रचेंगे। दरअसल, साल 1950 में यूपी में पहली बार चुनाव हुए, तब से लेकर अब तक राज्य में कोई भी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बना है, जिन्होंने अपना पहला 5 साल का कार्यकाल पूरा किया हो। ऐसे में अगर यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनती है और योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया जाता है तो यह ऐतिहासिक होगा।












Click it and Unblock the Notifications