'योगी सरकार आंखें खोलो, झूठे वादे बंद करो, नियुक्ति पत्र जारी करो'
Lucknow news, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती-2013 के मेडिकल पास अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर इच्छामृत्यु के लिए आवेदन पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों ने कहा है कि 11,786 अभ्यर्थियों को या तो नियुक्ति दी जाएं, अन्यथा सभी अभ्यर्थियों को इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए।

जानकारी के मुताबिक 11786 अभ्यर्थी 2013 की पुलिस आरक्षी भर्ती के मेडिकल में पास हो चुके हैं। नियुक्ति न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर इच्छामृत्यु के लिए आवेदन किया है। इसी के साथ योगी सरकार से नाराज अभ्यर्थियों ने 'योगी सरकार आंखें खोलो, झूठे वादे बंद करो, नियुक्ति पत्र जारी करो' के नारे भी लगाए।

अभ्यर्थियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के 11,786 अभ्यर्थियों को 2013 से 2019 तक शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी शोषित और परेशान किया जा चुका है कि हमारा आत्मविश्वास समाप्त हो गया है। उनका कहना था कि सपा सरकार में 2013 में 41,610 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया गया।
बाराबंकी में भी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी। वहीं बाराबंकी में भी अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए इच्छामृत्यु की मांग की। इन लोगों ने डीएम उदय भानु त्रिपाठी को ज्ञापन भी सौंपा। इनका कहना है कि हाईकोर्ट से भी निर्णय उनके हक में आ गया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार उनको ट्रेनिंग पर नहीं भेज रही है। कलक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य सरकार अदालत के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है, जबकि प्रदेश में उनके बाद हुई पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इनका कहना है कि हम लोगों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया तो पुलिस के द्वारा बर्बरता लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications