भय दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही BJP, अखिलेश यादव ने कहा

भय दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही BJP, अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, जून 24: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा, 'भय और लालच दिखाकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का भाजपा ख्वाब देख रही है।' इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा जनता और लोकतंत्र का अपमान करने पर तुली है।

ex cm akhilesh yadav bjp government district panchayat president

खोई गरिमा हासिल करना चाहती है बीजेपी
अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जनता ने पंचायत चुनावों में भाजपा को हरा दिया तो अब धांधली से अपनी खोई गरिमा हासिल करना चाहती है। भय और लालच दिखाकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने पर लगी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हर जिले में प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों पर भाजपा फर्जी मुकदमें करवाकर उन्हें डरा धमका रही है। जनता ने भी मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को मनमानी नहीं करने देगीं। महामहिम राज्यपाल महोदया को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए हस्तक्षेप करते हुए समुचित निर्देश देने चाहिए।

सपा नेताओं किया जा रहा है प्रताड़ित
अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता की भूख में भाजपा ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों पर प्रलोभन एवं आंतक के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव डाला जा रहा है। समाजवादी पार्टी के समर्थकों के मकान ध्वस्त किए जा रहे हैं। माफिया बताकर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। थाने पर बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। घरों पर दबिश डालकर परिवार की महिलाओं-बच्चों तक से अभद्रता की जा रही है। यह राजनीतिक एवं संवैधानिक मूल्यों की साख को बट्टा लगाना है।

अहंकार सिर पर चढ़कर बोल रहा है: अखिलेश
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में सत्ता का गुरूर छाया है, विपक्ष के प्रति द्वेषभाव है और अहंकार सिर पर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा ने अपनी कुनीतियों से जनता को निराश कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का यही वास्तविक परिचय है। भाजपा को लेकिन यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में गरिमा जनादेश का सम्मान करने में होती है उसके साथ धोखाधड़ी करने में नहीं। समाजवादी पार्टी विकास और सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा करती है। उसका विश्वास है कि समाजवादी पार्टी ही उनकी समस्याओं का हल और राज्य का विकास कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+