एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नवनीत सिकेरा का नया दांव, सोशल मीडिया को बनाया हथियार

लखनऊ। जिस आईपीएस अफसर का नाम सुनते ही कुख्‍यात अपराधियों की पैंट गिली हो जाती है। बड़े-बड़े गैंगस्‍टर के पसीने छूटने लगते हैं। उन्‍होंने अब सोशल मीडिया को अपनी ताकत बनाया है। ताकत भी इसलिए ताकि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से निपटा जा सके। जी हां हम बात कर रहे हैं 60 से ज्‍यादा एनकाउंटर कर ''एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट'' का टाइटल पाने वाले और यूपी में वुमेन हेल्‍पलाइन (1090) के फाउंडर नवनीत सिकेरा की।

Encounter speclist Navneit Sekera now makes social media his potent weapon

नवनीत सिकेरा ने फेसबुक पर एक पोस्‍ट शेयर किया है। इस पोस्‍ट का शिर्षक है ''डर युवाओं से नहीं, ऐसे विक्षिप्त बुड्ढों से है''। सिकेरा के मुताबिक महिलाओं के साथ होने वाले क्राइम के पीछे 68 फीसदी ऐसे आदमी जिम्मेदार हैं जिनकी उम्र 50 से अधिक है। सिकेरा ने पोस्‍ट में उस बुड्ढे का भी फोटो डाला है। हालांकि यह पोस्‍ट 1090 की डाटा रिपोर्ट पर आधारित है। डाटा के मुताबिक 1090 के तहत अबतक 573 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

जेल जाने वालों में 68 प्रतिशत लोग जिंदगी का अर्द्धशतक लगा चुके है। सीधे शब्‍दों में कहें तो उनकी उम्र 50 से उपर है। अभी तीन दिन पहले जिस रवि शंकर नाम के महानुभाव को जेल भेजा गया था उसकी उम्र 58 साल से उपर है। उसने एक लड़की को जॉब देने के बहाने बुलाया और फिर कोल्‍ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर पिला दिया। उसके बाद उसने लड़की की आपत्‍तिजनक फोटो खींच ली जिसके बाद से ब्‍लैकमेल शुरु कर दिया।

हद तो तब हो गई जब उसने लड़की की फोटो को फेसबुक पर पोस्‍ट कर दिया। इसके बाद किसी ने लड़की को 1090 पर शिकायत की सलाह दी। 1090 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसबुक ब्लॉक करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपने फेसबुक पोस्‍ट में सिकेरा ने लिखा है कि ''मैं मीडिया के बन्धुओं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, उन्होंने लड़की की पहचान को गोपनीय रखा। मेरा साधुवाद - ''अनैतिक/अपराधिक काम करे ये बुड्ढा और मुंह छुपाए घूमे वह असहाय लड़की। इससे बड़ा कोई अन्याय नहीं हो सकता।'' आगे उन्‍होंने लिखा है कि ''युवाओं से अनुरोध है दिखा दीजिए सोशल मीडिया की ताकत, बदल डालिए पुरानी सोच को। इतना हल्ला मचा दीजिए कि पीड़िता नहीं अब इन जैसे लोग मुंह छुपाने को मजबूर हो जाएं और समाज की ताकत से डरें।''

पढ़ें फेसबुक पोस्‍ट

कौन हैं नवनीत सिकेरा

  • नवनीत सिकेरा 1996 बैच के आईपीएस हैं।
  • उनके पिता एक किसान थे, जिनके साथ पुलिस स्‍टेशन में दुर्व्‍यवहार हुआ था।
  • इसी बात से आहत होकर नवनीत ने जुनून में सिविल सेवा परीक्षा पास की।
  • आईएएस के लिए चयनित हुए, लेकिन आईपीएस चुना।
  • 1090 के फाउंडर ऑफिसर हैं।
  • अब तक 60 से ज्‍यादा एनकाउंटर कर चुके हैं।
  • सिकेरा ने ही कुख्यात गैंगस्टर रमेश कालिया के आतंक को खत्‍म किया था।
  • नवनीत सिकेरा की अगुवाई में पुलिस ने बारातियों का वेश बदलकर रमेश कालिया को मौत के घाट उतारा था।
  • यूपी में एक ऐसा भी वक्‍त था जब बाहुबलियों और कुख्‍यात अपराधियों के सताए लोग थाने के बजाय नवनीत सिकेरा के पास पहुंचते थे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+