यूपी शि‍या सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के चुनाव की तरीख तय, जानें कब होंगे इलेक्‍शन?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का प्रशासक बनाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। बोर्ड में अगले महीने 20 अप्रैल को चुनाव करवाए जाएंगे। बता दें, बीती 16 मार्च को बीएल मीणा को शिया वक्फ बोर्ड का प्रशासक बनाया गया था। प्रदेश सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ में चुनौती दी गई थी। 18 मार्च को इस याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा था कि उपरोक्त निर्णय किस प्रावधान के तहत किया गया। कोर्ट ने बोर्ड में जल्द चुनाव करवाने का भी आदेश दिया था।

Elections of UP Shia Central Waqf Board to be held on 20th April

पिछली साल जनवरी 2020 को वसीम रिजवी का कार्यकाल खत्म होने के बाद से शिया वक्फ बोर्ड में चेयरमैन और सदस्यों के पद खाली चल रहे हैं। 16 मार्च को बीएल मीणा को शिया वक्फ बोर्ड का प्रशासक बनाया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्त करने पर राज्य सरकार से जवाब मांगा था। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि कानून के किस प्राधिकार के तहत 16 मार्च को बोर्ड में प्रशासक नियुक्त किया गया है। यह भी पूछा है कि शिया वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्र‍िया कब शुरू की जाएगी।

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय तथा न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश असद अली खां की याचिका पर पारित किया। याचिका में कहा गया था कि वक्फ अधिनियम 1995 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत बोर्ड का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किया जा सके। इसके साथ ही कहा गया कि पिछला चुनाव 19 मई 2015 को हुआ था। इस आधार पर 19 मई 2020 को पांच वर्ष पूरे होने के बाद चुनाव हो जाने चाहिए थे, लेकिन चुनाव नहीं कराए गए। इस बीच बिना किसी नियम के 16 मार्च 2021 को बोर्ड में प्रशासक नियुक्त कर दिया गया, जो कानून की मंशा के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+