चुनाव आयोग पर बरसे आजम, कहा खुद को खुदा न समझें

उन्होंने और समाजवादी पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी कई बार चुनाव आयोग से इस पाबंदी को हटाने की अपील की। लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी नहीं सुनी। इससे नाराज आजम ने आयोग को ही खरी-खोटी सुना दी।चुनाव आयोग पर बरसते हुए आजम खान ने कहा कि आयोग खुद को राजनीति का खुदा नहीं समझे। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि आयोग उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त करके दिखाए।
आजम खान ने कहा कि यह मेरी खता थी है और रहेगी, लेकिन चुनाव आयोग किसी खुशफहमी में न रहे। कारगिल शहीदों का नाम मुसलमान के अलावा कोई ले तो वह सेक्युलर और मुसलमान बताए तो वह सांप्रदायिक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग खुदा की तरह बर्ताव नहीं कर सकता। आयोग को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जो लोकतंत्र के अनुकूल और संविधान की भावना के अनुरूप हो।
आजम खान ने सपा नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण ढंग से बर्ताव किया क्योंकि वह एक मुस्लिम हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने आज़म खान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने उनके कारगिल पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर राज्य में उनके प्रचार पर रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications