अपने ही पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत को ED ने किया अरेस्ट, 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का है आरोप
Sachin Sawant Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने ही पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत को गिरफ्तार किया है। सचिन सावंत पर 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है। ईडी के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि सावंत के मुंबई आवास सहित उनसे जुड़े विभिन्न परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की गई।
सचिन सावंत वर्तमान में सीमा शुल्क और जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में नियुक्त हैं। सचिन सावंत पहले मुंबई में अपने जोनल कार्यालय में ईडी के उप निदेशक के रूप में तैनात थे। उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में नामित किया गया है।

सचिन सावंत पर क्या हैं आरोप
यह मामला डीए और संपत्ति संचय से जुड़ा है। बताया जाता है कि सचिन सावंत जब मुंबई में ईडी में थे तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी में शामिल थे। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था।
सचिन सावंत को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
सचिन सावंत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सचिन सावंत 4 साल तक मुंबई में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के रूप में तैनात रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications