यूपी की चुनावी रैलियों में अब नहीं दिखेंगे अमित शाह और आजम खान

इन नेताओं की जुबान पर लगांम लगाने के लिए चुनाव आयोग सख्त कदम उटाते हुए दोनों की नेताओं के चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने भाजपा नेता अमित शाह और सपा नेता आजम खान के उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सभा करने, जुलूस निकालने या रोड शो करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इन दोनों ही नेताओं ने ही भड़काऊ भाषण दिए थे, जिनकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी।
चुनाव आयोग ने दोनों के भाषणों की जांच के बाद इनकी रैली, रोड शो और चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक लागने के साथ साथ आजम खान को नोटिस भी दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आजम खान के साथ नरमी बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications