रेलवे का अजब नियम 30 किग्रा से अधिक वजन का कुत्ता घोड़ा होगा
बरेली। क्या कभी आपने 30 किलोग्राम से अधिक वजन का कुत्ता देखा है। अगर आपका जवाब हां है तो उसे कुत्ता नहीं घोड़ा मानना शुरु कर दीजिए। जी हां यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि भारतीय रेल कह रही है।

दरअसल भारतीय रेल ने जो नियम सामने रखे हैं उसमे यह कहा गया है कि अगर कोई यात्री रेल में अपने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा करना चाहता है तो उससे घोड़े का किराया वसूला जाएगा।
भारतीय रेल के नियम के अनुसार घोड़े का किराया थर्ड एसी के किराये से थोड़ा अधिक वसूला जाएगा। बुधवार को जब बरेली के रोहित वर्मा ने अपने पालतू कुत्ते को दिल्ली ले जाने के लिए रेलवे की ब्रेक वैन का टिकट बुक किया तो उनसे उनका खुद का किराया 680 रुपए लिया गया जबकि कुत्ते का किराया 750 रुपए बताया गया।
वहीं जब रोहित ने इस बाबत रेलवे से पूछताछ की तो रेलवे का कहना है कि कुत्ते को लगेज वैन में ले जाने का किराया 750 रुपए ही है। लेकिन अगर वह उसे माल गाड़ी के स्पेशल एनिमल कैरिज में ले जाये तो इसके लिए उन्हें 30 रुपए प्रतिकिग्रा के हिसाब से किराया देना होगा। गौरतलब है कि रेलवे के नियम के अनुसार 30 किलोग्राम से अधिक वजन के कुत्ते जिनकी लंबाई अधिक हो तो उसे घोड़े की श्रेणी में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications